Breaking News

कुओं में गिरने के कारण हुयी, 13 शेरों की मौत

नयी दिल्ली,  कुओं में गिरने के कारण 13 एशियाई शेरों की मौत हो गयी। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

पिछले तीन साल के दौरान, कुओं में गिरने के कारण 13 एशियाई शेरों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार,  कुओं में गिरने के कारण 2015-16 में पांच एशियाई शेरों की मौत हुयी। 2016-17 में यह संख्या तीन और 2017-18 में पांच थी।

शर्मा ने कहा कि मंत्रालय वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का प्रबंधन करना राज्य : केन्द्रशासित क्षेत्रों की सरकारों का दायित्व है।