अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- काठ की हांड़ी, बार-बार नहीं चढ़ती

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को जानना चाहिए कि काठ की हांड़ी बार-बार नहीं चढ़ती है। उनके झूठ और प्रपंच को जनता खूब पहचान गई है। इसे बर्दाश्त करने का उसका सब्र भी टूट गया है। भाजपा अब मतदाताओं की परीक्षा लेने का काम नहीं करे।

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी ,बीजेपी बुरी तरह हारी……

भगवान राम की इच्छा हैं अयोध्या में समाजवादी पार्टी का मेयर हो,जानिए क्यो?

अखिलेश यादव ने आज भाजपा द्वारा जारी किये गये संकल्पपत्र की धज्जियां उड़ाते हुये कहा कि भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है। वह ऐसी दुस्साहसिक पार्टी है जो सोचती है कि अपने छलबल से फिर लोगों को गुमराह कर देगी। उन्होने कहा कि नगर निकाय चुनावों की निष्पक्षता भंग करने की साजिश के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर विधानसभा चुनावों के बाद ‘छलपत्र‘ जारी किया है। उनके तथाकथित संकल्पपत्र की न कोई विश्वसनीयता है और न इनकी साख बची है। भाजपा नेता अपनी जेब में ओपियम की पुड़िया रखते हैं ताकि जनता को अपने झूठ से मदहोश कर सकें।

अखिलेश यादव ने आरक्षण पर, मोदी सरकार की साजिश से किया आगाह

भगवान के काम में भी अखिलेश यादव ने CM योगी को दी मात, बातें नहीं काम बोलता हैं..

अखिलेश यादव ने कहा दोस्ती जारी रहेगी, जुड़ेगा एक और नया दोस्त?

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मतदाता भूले नहीं है कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता फैली है। शहरों में गंदगी-कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। बीमारियां फैल रही है। डेंगू से कितनी ही मौतें हो चुकी हैं गोरखपुर में सैकड़ो बच्चों की मौतें हो चुकी है। दवा और आक्सीजन के बगैर अस्पतालों में मौतें हो रही हैैं।

अखिलेश यादव ने स्वीकारा योगी सरकार ने विकास किया ,लेकिन ये वाला………

 भारी विरोध के बावजूद, कन्हैया कुमार ने लखनऊ मे रंग जमाया, मोदी से लेकर योगी तक को खींचा

आंध्र प्रदेश की नयी राजधानी में बनेगा डॉ अंबेडकर का स्मारक, जानिये क्या-क्या होगा खास ?

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है जबकि समाजवादी सरकार के समय अपराध की घटनाओं पर रोक लगी थी। आज दिन दहाड़े लूट अपहरण और बच्चियों तक से बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।लोग डरे-सहमें हैं। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, धुंध और धुएं से ग्रस्त है। प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से लोगों की जान पर बन आई है। सांस लेना मुश्किल होगया है।

राष्ट्रपति ने किया झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का अनावरण

अनोखा नगर निगम-कोई भी प्रमुख पार्टी  नहीं उतार पाई सभी वार्डों मे अपने उम्मीदवार 

जानिये, भाजपा क्यों लड़ रही यूपी मे निकाय चुनाव? आपको नही होगा विश्वास ?

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के सामने विकल्प है समाजवादी पार्टी जिसने जो वादा किया वह समय से पहले निभा दिया। समाजवादी सरकार का कार्यकाल बेदाग है और समाजवादी सरकार के नाम विकास के कई कीर्तिमान हैं। भाजपा जो कहती है, करती नहीं है। जबकि समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में एकरूपता है। मतदाता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में निर्णय अवश्य करेंगे।

आरक्षण की सीमा बढ़ाने की यशवंत सिन्हा ने की मांग , कहा- वंचित वर्गों को नही मिला पूरा लाभ

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को जेल मे रखने की क्या है साजिश ? जानिये, पूरी बात..

सेना कर रही कई पदों पर भर्ती, लीजिये भाग, जानिये पूरा विवरण

शिवसेना ने बीजेपी के 350 से अधिक सीटें जीतने की, निकाली हवा, जानिये कैसे ?

अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर जाहिर की शंका, कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

राष्ट्रपति की बहू ने किया बीजेपी से बगावत, मचा हड़कंप…..

ये क्या किया हार्दिक पटेल ने अखिलेश यादव के साथ?

भाजपा सरकार से त्रस्त जनता, समाजवादी प्रत्याशियों को जितायेगी-अखिलेश यादव