Breaking News

अगर नींद न आने से हो परेशान तो यह नुस्खा है आपका समाधान

 

रात दिन जिम्मेदारियों और काम के बिजी होने के कारण आराम करने का समय ही नहीं होता। सिर्फ रात का ही समय होता है जब लोग आराम की नींद से दिन भर की थकान दूर कर सकते हैं लेकिन कई बार कुछ वजह न होते हुए भी सारी रात नींद नहीं आती। जिसका कारण हमें और भी परेशान कर देता है। इसके पीछे की वजह हमारा गलत तरीके के खाया गया भोजन भी हो सकता है। कुछ आहार ऐसे होते हैं जो रात के समय खाने से नींद मेें परेशानी डालते हैं। आइए जाने रात के समय किस तरह का खाना खाने से आप अच्छी नींद पा सकते हैं।

1. केला केला कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है। जो शरीर में ट्रिप्टोफेन बनाने का काम करता है। इससे दिमाग को आराम मिलता है और यह नींद दिलाने में भी मददगार है। इसके अलावा केले में शामिल मैग्निशियम मसल्स को आराम भी दिलाता है।

2. दूध रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसमें बहुत सारा कैल्शियम होता है जो नींद में किसी तरह का कोई बाधा नहीं बनने देता। आपको भी रात के समय नींद न आने की परेशानी है तो सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध जरूर पी लें।

3. बादाम बादाम खाना हर किसी को पसंद होता है। इसमें फैट, मैग्निशियम, आयरन, अमीनो एसिड अच्छी नींद के लिए लाभकारी है। रात के समय बादाम का जरूर सेवन करें। आप बादाम के साथ दूध और शहद भी ले सकते हैं।

4. शहद शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है। रात के समय इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

5. दलिया दलिया पोषण से भरपूर हल्का-फुल्का आहार है। यह आसनी से पच भी जाता है। रात को दूध, शहद, केले और बादाम के साथ इसे खा सकते हैं। रात को सोने से पहले एक कटोरी दलिया जरूर खाएं।