Breaking News

आज का इतिहास , बम धमाकों से दहल गया असम

नयी दिल्ली, इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन ताकतवर धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। देश का यह शांत और हरा भरा इलाका धमाकों की आंच से झुलसकर रह गया। राज्य के कोकराझाड़ जिले में तीन जगहों पर, गुवाहाटी में पांच जगहों पर और बोंगाईगांव में तीन तथा बरपेटा में दो जगहों पर धमाके हुए।

30 अक्टूबर को देश दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1485 : हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।

1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
1974 : मोहम्मद अली ने जार्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता। 1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इस्राइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु ।