Breaking News

इमारत ढहने से कम से कम 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

शंघाई,  चीन के शंघाई में आज एक इमारत के ढह जाने से मलबे के अंदर कम से कम 10 मजदूरों के फंस जाने की आशंका है।

चीन की मीडिया के अनुसार इमारत के जीर्णोंद्धार का काम चल रहा था। ‘द पेपर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह 11 बजे की है। मलबे से चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।