Breaking News

उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व विधायक छेदीराम का निधन

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के जखनिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ;सपाद्ध के पूर्व विधायक छेदीराम का बुधवार को यहां निधन हो गया।

वह 1982 में विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी देउराम को पराजित कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। साल 2002 में श्री राम दोबारा जखनिया सीट से विधायक चुने गये।

उनके निधन पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट किया है।