Breaking News

ऐसे रखें कैलोरी का लेखा-जोखा

सेहत का ख्याल रखना कौन नहीं चाहता? लेकिन बात जब खुद पर कंट्रोल रखने की हो तो अक्सर हिम्मत टूट जाती है। बढ़ते वजन की समस्या लगभग आज हर दूसरे इंसान को है। वहीं एक छोटी सी पहल आपको सेहतमंद भी बना सकती है, बस इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आप रोजाना भोजन में कितनी कैलोरी ले रहे हैं। अक्सर हम वजन घटाने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं लेकिन ये जानने की कोशिश नहीं करते कि हम जो कुछ भी खा रहे हैं उसकी कैलोरी मात्रा कितनी है।

यदि आप इस चीज को समझ जाते हैं कि रोजना आपके शरीर को कितनी कैलोरी की आवश्यकता है तो आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। क्या है कैलोरी? एक इंसान को जीवित रहने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती जिसे कैलोरी की इकाई से मापा जाता है। जोकि हमें खाने-पीने की चीजों से मेटाबॉलिज्म द्वारा मिलता है। इसी ऊर्जा को हम मेहनत के कार्य में इस्तेमाल करते हैं। एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि कैलोरी आपके शरीर को चलाने वाला ईधन है। इस चार्ट के जरिए हम बता रहें कि महिलाओं को अपनी उम्र, वजन और सक्रियता स्तर के हिसाब से हर रोज कितनी कैलोरी लेनी चाहिए

ये ऐप करेगा कैलोरी कंट्रोल कैलोरी काउंटर नाम का ये ऐप बिल्कुल अपने नाम की तरह ही काम करता है। अगर आप वाकई में अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं तो ये ऐप आपकी बहुत मदद करेगा। इसमें लगभग 3 करोड़ से भी ज्यादा फूड और उनकी कैलोरी मात्रा फीड है। जोकि यूजर को सर्च किए गए फूड की कौलोरी, फेट और खाने के सही समय की जानकारी देगा। साथ ही आप इसके जरिए अपनी फिटनेस रूटीन और डाइट चार्ट भी बनाकर ट्रेक कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों को भी इसमें जोड़ सकते हैं। फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए ये ऐप अब तक का सबसे बेस्ट ऐप है। गूगल प्ले के मुताबिक इस ऐप को अब तक 10 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

कैलोरी कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स…

अपनी अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें।

मोबाइल ऐप्स के जरिए कैलोरी को कंट्रोल में रखें।

एक फूड डायरी बनाएं जिसमें आप जो भी खातें हैं उसे लिखें। इससे आप ओवर ईटिंग से बचेंगे।

न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह से अपना डाइट चार्ज बनाएं और उसे रोजाना फॉलो करें। -हर फूड की कैलोरी मात्रा को ध्यान में रख कर ही उसे खाएं।

लंच और डिनर के बाद कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें।