Breaking News

कंगना रनौत बनेंगी वन इंडियन गर्ल

kangnaमुंबई,  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत, चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित एक फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। चेतन भगत जल्द अपना नया नॉवल ‘वन इंडियन गर्ल’ रिलीज करन वाले हैं। चेतन का ये नॉवल वुमन ओरिएंटिड है, और एक ऐसी लडकी की कहानी है, जो समझदार होने के साथ कामयाब भी है, लेकिन सच्चे प्यार के लिए संघर्ष कर रही है। इस नॉवल के जरिए चेतन ऐसे लोगों को कटघरे में खड़ा किया है, जो कामयाब लड़कियों को लेकर किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होते हैं।

नॉवल की कहानी कंगना को काफी पसंद आई है, और उन्होंने इस पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल निभाने की पेशकश की है। नॉवल की कहानी कंगना रनौत की लाइफ पर फिट होती है। कंगना भी कामयाब और समझदार हैं, लेकिन सच्चे प्यार की तलाश में उन्हें भी काफी संघर्ष करना पड़ा है। इसलिए भी कंगना को वन इंडियन गर्ल की कहानी इतनी पसंद आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *