कंसास गोलीबारीः भारतीय इंजीनियर का शव हैदराबाद लाया गया, आज अंतिम संस्कार

kansas-28-02-2017-1488249501_storyimageनई दिल्ली,  अमेरिका में कंसास के एक बार में गोलीबारी के दौरान मारे गए भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास का शव सोमवार देर रात हैदराबाद लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार रात को कंसास के एक बार में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले के समय हमलावर ने कहा कि तुम मेरे देश से बाहर जाओ।

हमले में मारे गए श्रीनिवास कुंचूभोटला हैदराबाद के रहने वाले थे। इस हमले में एक और भारतीय घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोलीबारी में घायल हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान ईआन ग्रीलट के तौर पर हुई थी। 51 वर्षीय हमलावर एडम पुरिनटॉन अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका था। उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हमले के समय वह नशे में था। वह नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहा था। जब बार कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।

Related Articles

Back to top button