करण जौहर बने सिंगर, जानिए किस के लिए रिकॉर्ड किया …

karan-jauhar_1453417मुंबई,  बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर अब गायक बन गये हैं। करण जौहर ने गायन में अपना हुनर आजमाया और कहा कि संगीतकार शेखर रवजियानी के लिए गाना सम्मान की बात है। विशाल-शेखर की जोड़ी वाले शेखर रवजियानी ने माइक्रोफोन के साथ करण की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने कहा कि करण ने रियलिटी शो दिल है हिदुस्तानी के लिए एक गीत गाया, जहां करण, रवजियानी, रैपर बादशाह और गायिका शलमली खोलगड़े निर्णायक मंडल के सदस्य हैं। तस्वीर के साथ रवजियानी ने लिखा, करण जौहर ने मेरे लिए एक गीत रिकॉर्ड किया। एक और भूमिका बाकी है।दिल है हिन्दुस्तानी करण ने कहा, शेखर सर धन्यवाद। आपके लिए गीत गाना सम्मानित होने जैसा था। मुझे आशा है कि यह मुझे पाश्र्वगायन के तौर पर लंबी दूरी तक ले जाएगा। सपना पूरा हुआ।

Related Articles

Back to top button