Breaking News

कश्मीर- चार सैनिकों के शव मिलने के बाद, हिमस्खलन में 14 सैनिक शहीद

kasmirश्रीनगर,  कश्मीर में बांदीपोरा के हिमस्खलन प्रभावित गुरेज सेक्टर में आज चार सैनिकों के शव बरामद होने के बाद इस दुर्घटना में अब तक मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ कर 14 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गुरेज में बचाव दल ने हिमस्खलन वाले स्थान से आज चार सैनिकों के शव बरामद किए हैं, जिसके बाद इस दुर्घटना में मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ कर 14 हो गई है। बुधवार को गुरेज सेक्टर में हिस्खलन की दो घटनाएं हुईं थीं जिससे अनेक सैनिक मलबे में दब गए थे। बचाव दल ने गुरुवार को सात सैनिकों को जिंदा निकाल लिया जबकि 10 सैनिकों के शव मिले थे। इसके अलावा बारामूला के उरी सेक्टर में 60 वर्षीय फतेह मोहम्मद मुगल की गुरुवार शाम हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से बाहर निकले थे और हिमस्खलन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मुगल को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कश्मीर में पिछले चार दिनों में हिमपात के बाद हुए हिमस्खलन में 20 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं, जिनमें सेना के 15 जवान शामिल हैं। घाटी में हिमस्खल के भीषण खतरे की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *