Breaking News

किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, ऐसे बची जान

केंद्रपाड़ा,  ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले का एक आदमी अपनी सूझबूझ से मगरमच्छ के हमले में जीवित बच गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 58 वर्षीय भजकृष्ण प्रधान महाकलपाड़ा के जलाकाना गांव में रविवार को एक छोटी नदी में मछली पकड़ रहा था तभी आठ फुट लंबे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

पेशे से किसान प्रधान को दाएं हाथ पर जख्म लगा लेकिन उसने तेजी दिखाते हुए एक बांस उठाकर मगरच्छ की आंख पर हमला किया जिसके बाद मगरमच्छ उन्हें छोड़कर पानी में चला गया। किसान ने इस घटना को ’मौत के मुंह’ से बचकर निकलने वाला अनुभव बताया है।

महाकलपाड़ा के वन क्षेत्र के अधिकारी बिजॉय कुमार परीडा ने कहा कि सुरक्षित जंगली क्षेत्रों के जलाश्यों में मछली पकड़ने के लिए जाल डालना खतरनाक है क्योंकि इनमें मगरमच्छों की बसाहट है।