Breaking News

कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किये प्रत्याशी …

भोपाल,  मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी भाजपा  ने  कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए और अब इस संबंध में सिर्फ औपचारिक घोषणा शेष है।

भीम आर्मी प्रमुख को जेल मे जान का खतरा, रिहाई को लेकर बनी रणनीति

लालू यादव के पदचिह्नों पर चलेंगे तेजस्वी, निकालेंगे संविधान बचाओ न्याय यात्रा, कार्यक्रम जारी

 प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार शिवपुरी जिले के कोलारस से पूर्व विधायक देवेंद्र जैन और अशोकनगर जिले के मुंगावली से श्रीमती बाईसाहब यादव को प्रत्याशी तय किया गया है। दोनों स्थानों से एक.एक नाम का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं और वहां से भी शीघ्र ही औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। इसके पहले यहां प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रत्याशियों को लेकर एक बैठक भी हुयी।

 बीजेपी मे बगावत शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने बनाया नया राजनैतिक द

आखिर क्यों कहा अखिलेश यादव ने इन बीजेपी नेताओं को, निर्लज्ज संवेदनहीन…

 सूत्रों ने कहा कि पूर्व विधायक जैन का कोलारस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। इसके अलावा मुंगावली में श्रीमती बाईसाहब यादवए पूर्व विधायक रावदेशराज सिंह यादव की पत्नी हैं। वे वर्तमान में अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। इस तरह कोलारस में अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव और भाजपा के देवेंद्र जैन तथा मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की श्रीमती बाईसाहब यादव के बीच होने की संभावना है।

अखिलेश यादव से मिलने से पहले, सपा नेताओं को पढ़नी चाहिये ये खबर…

आईएएस अफसरों के बड़े पैमाने पर हुये तबादले, नौ डीएम बदले, देखिये पूरी लिस्ट

 दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने अभी नामांकनपत्र दाखिल नहीं किए हैंए लेकिन दोनों ही दलों की चुनावी तैयारियां काफी पहले से प्रारंभ हो चुकी हैं। इन दाेनों ही विधानसभा सीटों पर अब तक कांग्रेस के विधायक थे। मुंगावली में श्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और कोलारस में  रामसिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 फरवरी को होगी।

डीएम ने खोला दंगा भड़काने वालों का राज, पर योगी सरकार क्यों हुई नाराज ?

यूपी में हालात सरकार के नियंत्रण से बाहर- समाजवादी पार्टी

तेजस्वी यादव पार्टी को मजबूत करने मे जुटे, कार्यकर्ताओं को बताया संगठन बढ़ाने का फार्मूला

शिवपाल सिंह का बड़ा खुलासा, बताया- कौन नेता नही होने दे रहे तीसरे मोर्चे का गठन ?