Breaking News

क्या आप जानते है प्रोटीन के अलावा भी बहुत कुछ देता है अंडा

eggs-mainअंडा सिर्फ प्रोटीन से ही भरपूर नहीं होता है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। अगर आप अपने खाने में अंडे को शामिल करते हैं तो इससे सेहत और सौंदर्य से भरपूर मिसाल फायदे मिल सकते हैं।

मिनरल्स से भरपूर: अंडे में नौ अमीनो ऐसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटमिन ए, बी, बी12, विटमिन डी और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत है।

मेमरी बढ़ती है: अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटमिन्स और फैटी ऐसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कोलीन पाया जाता है, जिसके प्रयोग से मेमरी के साथ दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह बेहतर काम करता है।

डिप्रेशन करे दूर: अगर मूड खराब हो, तो अंडा आपके लिए मददगार है। इसमें मौजूद विटमिन बी-12 तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाते हैं और डिप्रेशन दूर करते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद: गर्भावस्था में भी अंडा एक सेहतमंद फूड है। यह गर्भस्थ शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए डॉक्टर्स भी इस दौरान अंडा खाने की सलाह देते हैं।

रोशनी बढ़ाता है: एक शोध के अनुसार अंडे का सेवन करने से मोतियाबिंद का खतरा कम हो जाता है और आंखों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स, रेटीना को मजबूती देने का काम करते हैं।

वेट को करे कंट्रोल: वजन को संतुलित रखने में अंडा बहुत मददगार होता है। इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा रहता है और शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आपकी डायट कम हो जाती है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।

बालों को मजबूत बनाता है: अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, इसलिए यह बालों और नाखूनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता में बदलाव लाता है, साथ ही इससे नाखून भी मजबूत होते हैं।