Breaking News

चुनाव ड्यूटी पर निकायकर्मी की मौत

मुंबई,  अहमदनगर नगर निगम के चुनावों में ड्यूटी पर तैनात एक निकायकर्मी की रविवार को मौत हो गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी अशोक सूर्यवंशी तोपखाना क्षेत्र में एक बूथ पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे।

अधिकारी ने कहा कि सुबह के समय उन्हें  बेचैनी महसूस हुई और आराम के लिए वह नीचे लेट गए। कुछ समय बाद मतदान केंद्र पर जब कुछ अन्य कर्मचारियों ने उनसे बात करनी चाहिए तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि तोपखाना थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
धुले के 70 सदस्यीय और अहमदनगर के 68 सदस्यीय नगर निगमों के लिए आज मतदान हो रहा है।