जानिए कब रिलीज होगी ऋतिक की फाइटर

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म फाइटर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। ‘फाइटर’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।

गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button