Breaking News

दिल्ली में मना बिहार दिवस, 31 मार्च तक खरीदें राज्य की ये खास चीजें

नयी दिल्ली, बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने यहां बिहार उत्सव और बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह भी मौजूद थे।

आईएनए दिल्ली हाट में आयोजित बिहार उत्सव में कथाकरघा और हस्तशिल्प के स्टाल भी लगाये गये हैं। त्रिपुरारी शरण ने इन स्टालों का निरीक्षण भी किया। आज से 24 मार्च तक यहां शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

स्टाल पर भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग जूट से बने सामान और कई अन्य वस्तुएं उपलब्ध हैं। यह उत्सव 31 मार्च तक चलेगा। यहां खानपान के कुछ स्टाल भी लगाये गये हैं।