Breaking News

दो चरणों के मतदान के रूख से, समाजवादियों का मनोबल ऊंचा, देखिये क्या बोले अखिलेश यादव ?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुकें हैं. अब 29 नवंबर को  पार्टी के निकाय चुनावों के दो चरणों के मतदान संपन्न होनें हैं। दो चरणों के मतदान के रूख से समाजवादियों का मनोबल ऊंचा है।

मोदी सरकार ने, लालू यादव और जीतनराम मांझी की, जेड प्लस सुरक्षा वापस ली

धमकी के बाद शादी का वेन्यू बदला, लालू यादव ने कहा शुरू से डरपोक रहे हैं मोदी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में जिस तरह का रूझान दिखाई दिया है उससे स्पष्ट है कि प्रदेशवासियों में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है और समाजवादी पार्टी के प्रति उनमें भरोसा है। भाजपा के झूठे वादों से मतदाता नाराज हैं और वे अब फिर उसके बहकावे में आने वाले नहीं है।

निकाय चुनाव में भारी गड़बड़ी, आयोग पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप

पतियों के पक्ष मे, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला….समाज पर पड़ेगा बड़ा असर…

उन्होने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से हों, यह पहली शर्त है। लेकिन नगर निकाय चुनावों को अपने मनमाफिक प्रभावित करने के लिए सतारूढ़ दल को सत्ता का दुरूपयोग करने में जरा भी संकोच नहीं है। बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान से वंचित रखा गया है। पूरी राज्य सरकार महीनों से प्रचार में लगी है। जनहित के तमाम काम ठप्प हैं। समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में एकता और बेदाग छवि से जनता में मिल रहे समर्थन से भाजपा नेतृत्व सहमा है और वह भय व आतंक के सहारे जीतने की कोशिश में है।

सत्ता की लालच में एक और पूर्व मंत्री ने छोड़ा मायावती का साथ….

भाजपा शासित नगर निकायों मे, नागरिक सुविधाओं की बदहाली की, अखिलेश यादव ने खोली पोल

 अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मतदाता इस तथ्य से भली भांति अवगत हैं कि भाजपा राज में जनहित का एक भी उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। आठ महीनों से राज्य की भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर दिन काट रही है। उसने जनकल्याण की कई योजनाएं ठप्प कर दी है। विकासकार्यों  में रोड़ा अटकाया जा रहा है। जनता इनसे निकायों में बेहतरी की उम्मीद कैसे कर सकती है?

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिया बड़ा बयान..

क्यो राहुल गांधी से गले से लिपटकर रोने लगीं ये महिला ,जानिए क्या हैं राज?

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं को संविधान से जो मताधिकार मिला है उसका पूरे दायित्व के साथ निर्वहन अपेक्षित है। जनता को अपने मत से अपने भविष्य का निर्माण करना है। समाजवादी पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है और नहीं समाज को बांटने का काम करती है। वह विकास और सबको सम्मान के साथ जीने का अवसर दिये जाने की पक्षधर है। भाजपा की तरह वह लोगों को भ्रमित नहीं करती है। उम्मीद है मतदाता पूर्ण निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता के साथ अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समाजवादी पार्टी का चुनाव निषान साईकिल है। इस साईकिल वाले बटन को दबाना न भूलें।

मुलायम सिंह के इस रिश्तेदार पर शिवपाल यादव हुए मेहरबान, मांगे वोट

निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को मिली बड़ी कामयाबी,कई नेता कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए 29 नवम्बर 2017 को मतदान होना है। इसमें 26 जनपदों के मतदाता 233 निकायों में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

लोकसभा में फिर से पेश किया जायेगा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के लिये विधेयक, जानिये क्यों ?

ईवीएम मशीन मे गड़बड़ी को लेकर, समाजवादी पार्टी ने उठाये सवाल

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा

बातों-बातों में ये क्या कह गए रामगोपाल यादव….

 महिला युवा विश्व मुक्केबाजी में, भारत के पांच पदक पक्के

यूपी नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर, शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान