Breaking News

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, नये साल का- नया संकल्प: अनुराग यादव, संपादक, NEWS85.IN

प्रिय साथियों, 

नयी उम्मीदों और नए सपनों के साथ आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नये संकल्पों के साथ, नये साल 2018 का स्वागत है। NEWS85.IN ने भी नये साल 2018 मे कुछ नये सपने देखें हैं, नयी उम्मीदें बांधी हैं। कुछ खास संकल्प लिया है। जिनको आप सबसे शेयर करने की हार्दिक इच्छा है। इसका एक  बड़ा कारण भी है। क्योंकि यह संकल्प बिना आपके सहयोग के पूरा नही हो सकता है।

साथियों, 18 अक्टूबर 2015 को हिंदी बेब न्यूज चैनल NEWS85.IN की शुरूआत हुई। अपने सीमित संसाधनों के बावजूद NEWS85.IN की समर्पित टीम ने बहुत जल्द ही अपनी खबरों के कारण NEWS85.IN को चर्चा मे ला दिया। दो साल दो महीने का समय मीडिया की दुनिया मे बहुत अधिक नही होता है। लेकिन इतने कम समय मे NEWS85.IN ने अपने दर्शकों के बीच एक विश्वास कायम किया है। साल 2017 मे NEWS85.IN ने जहां कारपोरेट सेक्टरों, राजनैतिक दलों या राजनैतिक शख्सियतों द्वारा चलवाये जा रहे बेब न्यूज चैनलों को कड़ी टक्कर दी है। वहीं, अपनी खबरों मे हाशिये के समाज की खबरों को स्थान दिया है।

लेकिन बिना अच्छे हथियारों के लंबी लड़ाई नही लड़ी जा सकती है। इसलिये, अब जरूरत है हिंदी बेब न्यूज चैनल NEWS85.IN के विस्तार की। इस दिशा में पहला कदम होगा नये साल 2018 मे  NEWS85.IN के नये हाईटेक आफिस का निर्माण। जिसमे हाईटेक स्टूडियो के साथ-साथ, डिजिटल टेक्नालाजी की सभी सुविधायें उपलब्ध हों। इसी के साथ यूपी तथा दिल्ली छोड़कर भारत के सभी राज्यों की राजधानी मे, राज्य संवाददाताओं की नियुक्ति की जानी है। साथ ही, लखनऊ सहित यूपी के 75 जिलों मे हर जिले से दो लोगों का चयन कर उन्हे विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाना है।

सपने बड़े हैं, संसाधन छोटे। आर्थिक संसाधनों के अभाव मे, यह सब संभव नही है। हिन्दी वेब चैनल ‘‘न्यूज 85 डाट इन’’  ‘‘न्यूज 85 ग्रुप’’ की एक छोटी सी शुरुआत  है। इस शुरुआत को मुकाम तक पहुॅचाने के लिये हमें आपसे आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। यह सहयोग आप विज्ञापन देकर या डोनेशन  के माध्यम से कर सकतें हैं। आपका छोटा सा भी सहयोग हमारे लिये महत्वपूर्ण है। आप अपनी धनराशि सीधे हमारे बैंक खाते में जमा कर सकते हैं, जिसका विवरण इस प्रकार है-

एकाउॅट का नाम-  NEWS 85

एकाउॅट नम्बर- 35233539118

बैकं का नाम – स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया

शाखा- सी एस आई टावर, विपिन खण्ड,

गोमती नगर, लखनऊ, यू0पी0-226010.

आईएफएससी – SBIN0012980

आप विज्ञापन और आर्थिक सहयोग के लिये सीधे मेरे मोबाइल नंबर 9415022994 पर भी संपर्क कर सकतें हैं।आप सभी को एकबार फिर से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।नव वर्ष में आपके कदम सफलता की ओर अग्रसर हों।

धन्यवाद,

अनुराग यादव, संपादक

हिंदी बेब न्यूज चैनल, NEWS85.IN