Breaking News

नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप, बिहार के कई शहरों में भी लगे तेज झटके

nepal tremorपटना/काठमांडू, नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य हिस्सों में सोमवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 5.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में सोमवार सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के कई शहरों में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके लगे। मोतिहारी में भी लोगों ने भूकंप के झटके सुबह 5.05 बजे महसूस किये। उस समय अधिकतर लोग सोये थे, जो जगे थे वे घर से बाहर निकल गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह बिहार के कुछ हिस्सों मे भूकंप के हल्के व तेज झटके महसूस किए गए। सोमवार तड़के बिहार के पटना, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह-सुबह भूकंप के झटके आने से लोगों में दशहत का माहौल बना है। हालांकि, अभी तक भूकंप के इस झटके से जानमाल के नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसकी पुष्टि नेपाल के केंद्रीय भूकंप मापक केन्द्र ने किया। बताया गया कि भूकंप का केन्द्र नेपाल का रामेछाप सोलुका है। इसकी तीव्रता 5.6 रिक्टर स्केल पर मापी गई। मीडिया के मुताबिक इसका केंद्र रामेछाप और सोलुखुम्बु जिले की सीमा पर है जोकि राजधानी काठमांडू से 131 किमी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि आज सुबह 5ः05 पर नेपाल एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया। यह भूकंप 5.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता का था हालांकि अभी तक कि जानमान के नुकसान की खबर नहीं आई है। गौरतलब हो कि पिछले साल 25 अप्रैल 2015 को देश में भयानक भूकंप आया था इसके बाद 9000 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 22 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *