Breaking News

पीएम मोदी ने गिरीश कर्नाड के निधन पर जताया शोक…

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक एवं रंगमंच कलाकार गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जताया है।

मोदी ने आज ट्वीट किया, “ गिरीश कर्नाड को उनके बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अपनी पसंद के मुद्दों पर उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किए। उनके कार्य आने वाले वर्षों में भी लोकप्रिय बने रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ”

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक, नाटककार, अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड का सोमवार सुबह निधन हो गया।