Breaking News

बिग बॉस 11 से बाहर हो गईं बंदगी कालरा….

मुंबई,  बिग बॉस 11 के घर से बंदगी कालरा बेदखल कर दी गईं हैं। शो का आज ‘‘वीकेंड का वार’’ एपीसोड प्रसारित हुआ। शो के प्रस्तोता सलमान खान हैं। बिग बॉस 11 के शो से बंदगी बाहर हो गईं।

शो से इस सप्ताह बेदखल किए जाने के लिए पुनीश शर्मा, बंदगी और लव त्यागी नामित किए गए थे। बंदगी ने पीटीआई से कहा ‘‘मैं दुखी हूं। मेरा दिल टूट गया है। यह अचानक हुआ, मैंने इसकी अपेक्षा नहीं की थी।’’ उन्होंने कहा कि शो से लव को बेदखल किया जाना चाहिए था।बंदगी शो में पुनीश के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में आई थीं।

उन्होंने कहा ‘‘पुनीश के साथ नजदीकी झूठी नहीं थी। शो में कुछ लोग सोचते थे कि यह  झूठी कहानी है। वे हमें अलग करना चाहते थे। पुनीश और मैं दोनों ही अलग अलग और जोड़ी के रूप में… दोनों ही हालात में मजबूत थे।’’ बंदगी ने कहा ‘‘पुनीश के लिए काफी मुश्किल होगी क्योंकि अब मैं शो में नहीं हूं। लेकिन वह मजबूत और चतुर हैं।’’