Breaking News

बैचलर का किरदार निभाएंगे अनिल कपूर

anil-kapoor-apsnrerमुंबई,  बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म मुबारका में बैचलर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म मुबारका बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म में पहली बार चाचा-भतीजे अनिल और अर्जुन की जोड़ी देखने को मिलेगी। 59 साल की उम्र में अनिल एक बैचलर का रोल निभाते नजर आएंगे। अनिल ‘मुबारका’ में भसगल नजर आएंगे। यह एक मजेदार रोल है। अ

निल के लिए इस फिल्म में एक रोमांटिक एंगल भी होगा। अनिल के लिये अभी हीरोइन की तलाश जारी है। हालांकि यह रोल छोटा सा होगा। अर्जुन फिल्म में ड़बल रोल करते दिखेंगे और साथ में इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी होंगी। फिल्म में अर्जुन कपूर का रोल कुछ अलग है। यह सामान्य से हटकर है। यह फिल्म नवंबर में फ्लोर पर आएगी और शूभटग पंजाब में होगी। मुबारका एक रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *