Breaking News

बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजधानी में बनेंगे कई नये थाने

नयी दिल्ली , दिल्ली पुलिस राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए शीघ्र ही 11 नये थाने खोलेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी के नौ जिलों में 11 थाने खोलने का प्रस्ताव है। राजधानी के इन जिलों में मौजूदा थानों से नये थाने बनाये जाएंगे।

दिल्ली के रोहिणी जिले में नरेला और शाहबाद डेयरी थाने से नया मेट्रो विहार थानाए रोहिणी जिले के विजय विहार और बेगमपुर थाने से नया बुध विहारए बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरीए सुल्तानपुरी और अमन विहार थाने से दो नये थाने तथा उत्तरी जिले के बुराडी थाने से एक नया थाना बनाया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली में शकरपुर थाने से लक्ष्मी नगर थानाए दक्षिणी.पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर थाने से शाहीन बाग थानाए दक्षिण और दक्षिणी.पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर नगरए पुल प्रह्लादपुर और संगम विहार थाने से एक नया थाना बनाया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली के महरौली और फतेहपुर बेरी से एक नया थानाए द्वारका जिले के उत्तम नगरए बिंदापुर और डाबरी थाने से एक नया पुलिस थानाए उत्तरी.पूर्वी दिल्ली में उस्मानपुर थाने से एक नया थाना बनाया जाएगा। इन 11 नये थानों में जिन थानों के नाम अभी तय नहीं किये गये है उनके नाम बाद में तय किये जाएंगे।