Breaking News

भाजपा की धोखेबाजी माफी करने लायक नहीं-प्रियंका गांधी

भदोही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से गंगा के रास्ते काशी यात्रा पर जाते समय सीतामढ़ी गंगा घाट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी धोखेबाजी माफी के लायक नहीं है ।

इस मौके पर श्रीमती वाड्रा ने  कहा कि भाजपा की धोखेबाजी माफ करने लायक नहीं है और लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सत्ता का शौक नहीं हैए बल्कि वह देशवासियों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानए नौजवानए बुनकर मजदूर को सिर्फ और सिर्फ धोखा मिला है। इसका जवाब जनता उसे देगी।

उन्होंने कहा कि न तो बेरोजगारों को रोजगार मिला और न ही किसानो का कर्जमाफ हुआ। अपने भाषण के बीच प्रियंका गांधी मौजूद भीड़ से जवाब भी मांगती रहीं। भाषण के बाद वह सीधे सीतामढ़ी गेस्ट हाऊस चली गई। जहां वे आज रात विश्राम करेंगी अौर मंगलवार सुबह जलमार्ग के जरिये काशी के लिए रवाना होंगी।

यहां पहुंचने पर काग्रेंसियों ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। उन्हें अपने बीच पाकर कार्यकर्ता और भीड़ काफी उत्साहित नजर आयी। गंगा घाट पर बने मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में नारे लगाये। इस मौके पर काग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी का जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेदए मुशीर इकबालए मसूद आलम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल.मालाएं देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।