Breaking News

भाजपा के चार साल के कार्यकाल में देश की जनता त्रस्त- सपा

इलाहाबाद , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करने के बीच समाजवादी पार्टी  ने कहा है कि देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई,  बेरोजगारी, भ्रष्टाचारए लोकतंत्र पर कुठाराघात, ध्वस्त कानून व्यवस्था से जनता बेहाल है।

सपा के फूलपुर के नवनिर्वाचित सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तिखार हुसैन के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारीए भ्रष्टाचारए लोकतंत्र पर कुठाराघात, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कचेहरी में आज प्रदर्शन कर सपाइयों ने विरोध दिवस के रूप में मनाया और राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया।

 नागेन्द्र सिंह पटेल ने वहां उपस्थित कार्यकर्ता और जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश की जनता से जो वादे किये थे उनमें से एक भी पूरे नहीं हुये। उल्टे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार साल में जो फैसले लिये उससे देश में बेराजगारी बढ़ी, मंहगाई चरम पर है। नोटबंदी,  वस्तु एवं सेवाकर  से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्याएफुलपुर में हाल में दो हत्या कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। आम नागरिक दहशत में जी रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। भ्रष्टाचार के मामले हों या सीमाओं की रक्षा का मामला, केन्द्र सरकार पूरी तरह से सभी मुद्दों पर विफल हो रही है। वह केवल अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रही है। उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार करार दिया।