Breaking News

भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली

जयपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राजभवन में सादा कार्यक्रम में राज्यपाल कल्याण सिंह ने कटारिया को शपथ ग्रहण दिलाई।

विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, अन्य मंत्री मौजूद थे।

प्रोटेम स्पीकर के रूप में कटारिया नवगठित विधानसभा की पहली बैठक करवाएंगे। कटारिया को भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष भी चुना है। 15वीं विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार से हो रहा है।