Breaking News

भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिक…

नयी दिल्ली,  धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को पहुंचा। यह भारत के लिए एक बड़ी भूराजनीतिक उपलब्धि थी। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे। जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम कर रहे थे।

कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान निदेशक का पद संभाल चुके थे। इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्किटक से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए।  देश दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1792: तुर्की और रूस ने जस्सी समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1873: नेपोलियन तृतीय की मौत हो गई।

1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले पार्श्वगायक गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ। वह ‘नील गगन के तले’, ‘चलो एक बार फिर से’, ‘मेरे देश की धरती’, ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’, ‘अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे’, जैसी गीतों के लिए मशहूर हैं।
1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म नौ जनवरी को हुआ था।