Breaking News

भुने चने और गुड़ खाने के ये फायदे चौंका देंगे आपको

 

आपने घर के बड़े बुजुर्गों को अक्सर स्नैक्स में चना और गुड़ खाते हुए देखा होगा। ये स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही आपकी सेहत क लिए भी फायदेमंद है। चने के साथ गुड़ खाने का सबसे अधिक फायदा महिलाओं को होता है, अगर वो इसका नियमित सेवन करती हैं तो उनकी रंगत में निखार आता है और वो पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती हैं, क्योंकि इससे त्वचा को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।

खूबसूरती निखारता है अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें जिंक की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है जो आपकी त्वचा की रंगत निखरने में मदद करता है। त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं गुड़ और चने का जरूर सेवन करें। हड्डियों के लिए फायदेमंद चने और गुड़ का नियमित सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है, इसलिए गठिया रोगियों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

तेज दिमाग चना और गुड़ खाना बच्चों के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी अत्यधिक मात्रा मे पाया जाता है जो दिमाग तेज करता है। इसलिए बच्चों में स्नैक्स टाइम में चिप्स और वेफर की जगह चने और गुड़ खाने की आदत डालें। दांतो को मजबूत बनाता है दांतो को मजबूत बनाएं रखने के लिए चने और गुड़ का सेवन फायदेमंद है। इसमें फास्फोरस अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है जो दांत टूटने से बचाता है। इसलिए चने और गुड़ का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।