Breaking News

भूकंप के तेज झटकों से हिला ताइवान…

ताइपे,  ताइवान के पूर्वी हिस्से में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है।  देश के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजे के बाद आया।

भूकंप का केंद्र पूर्वी तटीय शहर हुलिएन से 10 किलोमीटर (6 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप से नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं आई है। ताइपे में भूकंप ने कई इमारतों को हिला दिया।