Breaking News

मथुरा मेयर का परिणाम घोषित, ज्यादातर सीटों पर भाजपा, दो पर बसपा आगे

लखनऊ, उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार बढ़त बनाये हुए है।महापौर पद की मतगणना में भाजपा 16 में से 13 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, जबकि बसपा दो सीटों पर आगे है। मथुरा नगर निगम के मेयर की सीट भाजपा ने जीत ली है। इसके अलावा नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना के रुझानों में भी भाजपा की बढ़त बनी हुई है।

 देश भर मे दलितों के खिलाफ अपराध बढ़े, भाजपा शासित राज्यों मे दशा सबसे खराब

कानपुर मे सरेआम पत्रकार को गोलियों से भूना, मुख्यमंत्री करायेंगे जांच

वर्ष 2012 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 12 में से 10 महापौर की सीटें जीती थीं। इस बार अयोध्या, फिरोजाबाद, मथुरा तथा बुलंदशहर पहली बार नगर निगम के तौर पर चुनाव प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। चूंकि नगर निगमों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से हुए थे, लिहाजा वहां नतीजे जल्दी आने की उम्मीद है।

योगी सरकार द्वारा बिजली महंगी करने पर, समाजवादी पार्टी ने किया तीखा हमला

वंशवाद की बात पर, अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को दिखाया आईना

निकाय चुनाव खत्म होते ही, योगी सरकार ने दिया, बिजली का जोरदार झटका

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रुझानों में भाजपा की बढ़त के बारे में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस वैसे तो अलग लड़ रहे थे, लेकिन दरअसल वे एक-दूसरे के निकट रिश्तेदार बनकर लड़े। सपा और कांग्रेस ‘यूपी के लड़के’ कहकर टायर-ट्यूब की तरह चुनाव लड़े थे, मगर वे पंक्चर हो गये। निकाय चुनावों के सम्भावित परिणाम हमारे लिये दायित्व बोध है।

लालू यादव के ट्वीट की दो लाईनें क्यों भारी पड़ रहीं हैं, पीएम के लंबे भाषणों और टीवी डिबेटों पर

मतदान की आखिरी तारीख तक के लिये, राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिये बनाया ये खास कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की, तिथि घोषित

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में नहीं बल्कि गड़बड़ी तो विपक्षी दलों की सोच में है। इन दलों ने जाति विशेष के लिये काम किया। उसे जनता ने नकारा है। हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत काम किया, जिसे जनता ने समर्थन दिया है।सपा के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि यह बड़ी दुखद बात है कि जहां ईवीएम से वोट पड़े, वहां भाजपा को काफी बढ़त है। यह हमारे लिये चिंता की बात है। हम इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

किसानों ने कंपनी बनाकर बदली अपनी तकदीर

सपा ने सिकन्दरा विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी

ये क्या किया मुलायम सिंह यादव की बहू ने,देखिये पूरा वीडियो

 मालूम हो कि प्रदेश के 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के लिये तीन चरणों में गत 22, 26 और 29 नवम्बर को कुल करीब 52.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। सम्पूर्ण 652 निकायों की गणना के लिए प्रदेश में 334 मतगणना स्थल स्थापित किए गए हैं जिनमें कुल 11,200 टेबल मतगणना के लिए लगायी गयी हैं। मतगणना में कुल 56,000 कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।

निकाय प्रत्याशियों को लेकर शिवपाल यादव ने उठाये ये सवाल…..

नोटबंदी के बाद, बैंक खातों में रूपया जमा कराने वालों पर, आयकर विभाग ने कसा शिकंजा….

निकाय चुनाव मे भाजपा सरकार की धांधली के खिलाफ, सपा ने निर्वाचन आयुक्त को दिया ज्ञापन

मतगणना की निगरानी के लिए मतगणना स्थल पर सी.सी.टी.वी. कैमरे तथा वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा है। इन चुनावों को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मन टटोलने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मतगणना के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त जिलों में आज रात 12 बजे तक पूर्ण शराब बन्दी रहेगी। मतगणना के दौरान तथा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार के विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

अमित शाह के बेटे के खिलाफ खबर के प्रकाशन पर लगी रोक पर, हाईकोर्ट ने दिये खास निर्देश…

एक आईएएस की साधारण शादी, क्यों बनी चर्चा का विषय..?

मुलायम सिंह ने बताया अमेरिका के नंबर वन बनने का राज

आप को मिला करोड़ों का आयकर नोटिस, केजरीवाल ने कहा ‘बदले की राजनीति की पराकाष्ठा’

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म बाजार बनने का है, चीन का इरादा

कांग्रेस ने अंतिम सूची जारी की, दलित- पिछड़े – आदिवासी नेताओं को दिया मौका

शरद यादव बनायेंगे नई पार्टी, पार्टी गठन की प्रक्रिया शुरू, जानिये पूरा विवरण