Breaking News

मुंबई के गोरेगांव में एक क्लब में आग लगने से कई लोग घायल…

मुंबई,  शहर के गोरेगांव उपनगरीय इलाके में एक क्लब में बृहस्पतिवार को आग लग गयी।  एक दमकल अधिकारी ने जानकारी दी कि सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर रॉयल पाम एस्टेट में स्थित एमरैल्ड क्लब में आग लग गयी।

दमकल कर्मियों के एक दल को तत्काल रवाना कर दिया गया, लेकिन उनके 10 बजकर 50 मिनट तक वहां पहुंचने से पहले छह लोग इस आग से झुलस गए थे। इसमें से एक व्यक्ति 80 प्रतिशत तक जल गया। उन्होंने कहा कि सभी हताहतों को ऐरोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना लगता है। दो दिन पहले भी अंधेरी पूर्व उपनगरीय इलाके में अमेजन के एक सामान को अलग-अलग करने वाले केंद्र में आग लग गयी थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।