Breaking News

यूपी की जनता सत्ता परिवर्तन जरूर करेगी: पंकज सिंह

pankaj-singकुशीनगर,  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं से परिचित हैं। नोटबंदी जनता हित में है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। सपा सरकार से ऊब चुकी जनता अब प्रदेश में भी भाजपा की केंद्र सरकार के समान सरकार चाहती है। इस चुनाव में जनता सत्ता परिवर्तन जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को पीएम मोदी परिवर्तन यात्रा में आ रहे हैं। देश की विभिन्न हिस्सों में चार यात्राएं चल रहीं हैं। यहां पीएम आ रहे हैं। अब तक सभी रैलियां सफल हैं। कुशीनगर के लोगो का उत्साह यह बता रहा है कि यह भी सफल होगी। हालांकि की प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल को बहुत ही सलीके से टाल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। लोगो का विश्वास यूपी सरकार ने खो दिया है। केंद्र पर भरोसा है और लोग ऐसी ही सरकार अब यूपी में चाहते हैं। सकारात्मक सोच वाली सरकार लोगो को चाहिए।

सपा सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। यही वजह है कि लोग इस भ्रष्ट हो चुकी व्यवस्था में परिवर्तन चाहते हैं। पिछली सरकार के बारे में श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया। पूरा विश्व जनता है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश की कुछ छवि थी। मोदी की सोच गरीबो के लिए और विकास के लिए है। वे लोगो की अपेक्षाओं और जनता की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। चीनी मिल मुद्दे पर कुछ भी साफ साफ कहने से परहेज करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम लोगो की अपेक्षाओं व समस्याओं से परिचित है। उन्होंने कहा कि सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। नोटबंदी पर कहा कि जनता को थोड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन सबने इसे सकारात्मक रूप में लिया है। इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे पर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि उचित समय पर पार्टी उचित निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *