Breaking News

रणवीर सिंह के करियर की अहम फिल्म साबित होगी ‘तख्त’

मुंबई ,  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म तख्त उनके करियर की अहम फिल्म साबित होगी।
रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में काम कर रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। रणवीर सिंह ने कहा कि ‘तख्त’ भी उनके करियर की अहम फ़िल्मों में से एक रहेगी। इसकी वजह यह है कि फ़िल्म की कहानी बेहद खास है।

रणवीर ने बताया कि वह पहले कलाकार थेए जिन्हें करण जौहर ने यह फ़िल्म ऑफर की थी। करण जब उनके पास यह फ़िल्म लेकर गए तो रणवीर ने कहा कि मैंने उस दिन एक अलग ही करण जौहर को देखा। इससे पहले मैंने करण को कभी उस रूप में नहीं देखा था। रणवीर सिंह ने कहा कि करण कभी खुद को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

वह हमेशा मस्ती मजाक में रहते हैं। लेकिन बात जब फ़िल्मों की आती है तो इस हंसी मजाक वाले इंसान के पीछे भी एक बहुत ही सीरियस फ़िल्म मेकर हैंए यह बात उस दिन रणवीर सिंह को समझ आ गईं।करण एक जीनियस हैंए वह जो भी करते हैंए उसमें जान डाल देते हैं। करण इसे कमाल तरीके से बनाएंगे। रणवीर ने बताया है कि ‘तख्त’ भी एक फैमिली ड्रामा फ़िल्म ही होगी और करण फैमिली के साथ डील करने में माहिर हैं। श्तख्तश् प्यारए लालचए इमोशन जैसी चीजों पर ही आधारित होगी।