राहुल गांधी समाजवादी पार्टी की बी टीम के रुप में काम कर रहे- भाजपा

SAPAलखनऊ, कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की देवरिया से शुरु हुई किसान महायात्रा पर सपा व भाजपा ने जोरदार हमला किया है। इन पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेसी युवराज किसान यात्रा के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि देवरिया की जनता ने राहुल गांधी की खटिया खड़ी कर दी है। जनता के जनाक्रोश का उन्हें यात्रा की शुरुआत में कोपभाजन होना पड़ा। पाठक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर समाजवादी पार्टी  की बी टीम के रुप में काम करने का आरोप मढ़ा और कहा कि कांग्रेसी युवराज सपा के एहसान तले दबे हुये हैं। उन्हें सपा सरकार की कमी नहीं दिख रही। यूपी में विकास न होने की जवाबदेही अखिलेश के बजाय प्रधानमंत्री मोदी पर फोड़ रहे हैं। कांग्रेस की देवरिया टू दिल्ली की यात्रा पर व्यंग्य करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनके लिए दिल्ली अभी दूर है। 2017 में लखनऊ तक पहुंचने की कोशिश करें। पाठक ने कांग्रेस की इस यात्रा को जनता को गुमराह करने वाला बताया और कहा कि उनकी खाट पर चर्चा कार्यक्रम पूरी तरह से असफल है। देवरिया की जनता ने राहुल को भागने पर मजबूर कर दिया। जनता के आक्रोश के कारण कांग्रेसी युवराज को 7 मिनट में भाषण समाप्त करके भागना पड़ा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button