Breaking News

लंबी जिंदगी जीना है तो जान ले ये 2 राज…..

 sleep-problems-woman-120301लंबी जिंदगी और अच्छी सेहत। अपने और अपनों के लिए इसकी कामना सभी करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अंजाने में रोज कुछ ऐसा कर जाते हैं कि जिंदगी के साल घटते जाते हैं। यह बात एक शोध में बाकायदा साबित हुई है। उम्र घटाने वाले ये काम हैं- सोने और बैठने के घंटे। शोधकर्ताओं की मानें तो ज्यादा सोना धूम्रपान और शराब की तरह ही सेहत पर बुरा असर डालता है। हम रोज कितने घंटे सोते हैं और कितने घंटे लगातार बैठते हैं, इसका हमारी सेहत और जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है। करीब दो लाख लोगों  रोज 9 घंटे से ज्यादा सोना और 7 घंटे से ज्यादा बैठना हमारी जिंदगी के कुछ साल घटा सकता है। इनके अलावा गलत खानपान, धूम्रपान, शराब और शरीर की बेहद कम सक्रियता भी उम्र घटाते हैं।

ये सभी 6 आदतें मिलकर 6 साल तक उम्र घटा सकती हैं। वहीं इन आदतों को सुधार लें, तो अच्छी सेहत और लंबी उम्र दोनों पा सकते हैं।  45 साल और इससे ज्यादा उम्र के 2 लाख 30 हजार लोगों को शामिल किया गया था। दुनियाभर में हर साल करीब 3.8 करोड़ लोगों की मौत नॉन कम्युनिकेबल बीमारियों  से होती हैं। इनमें से ज्यादातर बीमारियां हमारी जीवनशैली से जुड़ी हैं, जैसे दिल के रोग और शुगर। खास बात यह है कि संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा इससे कहीं कम है। संदेश स्पष्ट है कि जीवनशैली को सुधार लें, तो सेहत और उम्र दोनों में फायदा होगा।