Breaking News

शरद पवार ने कहा ,बदलाव की शुरूआत है ये चुनाव परिणाम…

मुंबई,  मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आये चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि लोगों ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के नीतियों को खारिज कर दिया है।

78 साल के हुये पवार ने कहा कि उनका दल कांग्रेस का समर्थन देगा। उन्होंने सुझाव दिया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर लेना चाहिये।  इस मराठा क्षत्रप ने कहा लोगों को ये बात पसंद नहीं आई कि कांग्रेस अध्यक्ष का ‘मजाक’ उड़ाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है..विधानसभा चुनाव परिणाम बदलाव की शुरूआत हैं.. लोगों ने किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी मोदी की नीतियों को खारिज कर दिया है। वह यहां उनके जनमदिन पर आये पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  इन राज्यों के मंगलवार को आये चुनाव परिणामों में कांग्रेस के हाथों भाजपा को शिकस्त मिली है।