Breaking News

संविधान ही असली आधार कार्ड है…..

कोल्हापुर,  समाज सेविका और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता सुश्री मेधा पाटकर ने  कहा कि संविधान ही असली आधार कार्ड है जो महिलाओंए पुरुषों और किसानों को उनका मूलभूत अधिकार दिलाता है।

सुश्री पाटकर संविधान सम्मान रैली को शाहू स्मारक भवन में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता चुनाव के बाद संविधान को भूल जाते हैं लेकिन वे संविधान की ताकत से इनकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहाए ष्संविधान का अर्थ देश की आम जनता तक पहुंचना चाहिए लेकिन जनता तक इस बात को पहुंचा नहीं सके। यदि हम दृढ़ता से अपना अस्तित्व दिखाना चाहते हैं तो हमें संविधान के समर्थन की जरूरत है।

संविधान सम्मान रैली दो अक्टूबर को गुजरात के दांडी से शुरू हुयी थी और दूसरा चरण 20 अक्टूबर से मुंबई से शुरू हुयी। पुणेए सतारा और सांगली जिला से होते हुए रैली आज कोल्हापुर शहर पहुंची जहां कोल्हापुर महापौर सुश्री शोभा बोंद्रे ने स्वागत किया। संविधान रैली का समापन दिल्ली में 10 दिसंबर को होगा।