Breaking News

सपा की मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन ने चुनावी लड़ाई की तेज,जानिए कैसे……

 लखनऊ, यूपी मेयर चुनाव के कैन्ट विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में, निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह हैं। पार्टी ने समाजवादी मूल्यों को समृद्ध करने के लिये भारतीय समाजवाद के पितामह आचार्य नरेन्द्र देव के परिवार की श्रीमती मीरा वर्धन को समाजवादी पार्टी का मेयर प्रत्याशी बनाया है।

ये क्या बोल गये लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के बारें में…..

दलितों का एक प्रमुख मंदिर वीर मेघमाया चर्चा मे, जानिये राहुल गांधी ने क्यों की पूजा ?

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रीकाल में जन सुविधाओं का भरपूर विकास किया था जिससे शहरी जीवनशैली बेहतर और सुविधा जनक हुयी। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ की गौरवशाली विरासत को समृद्ध करने की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य भी किये। इसके अतिरिक्त कई जनपयोगी निर्माण कार्य भी किए हंै। 

मेयर पद प्रत्याशी श्रीमती मीरा वर्धन ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव जी के नाम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काम पर जनता मुझे मौका देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया।

वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को मिलेगा छत्रपति सम्मान

ईरान-इराक में भीषण भूकंप में,  413 लोगों की मौत, और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

   कैन्ट विधानसभा के मेयर कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर लखनऊ प्रभारी श्री सतीश दीक्षित, सदस्य विधान परिषद श्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज कुमार मिश्र, महानगर अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी, श्री सुशील दीक्षित, श्री रामशंकर दादा, श्री अजय त्रिपाठी मुन्ना, जय सिंह जयंत, राजू गांधी, पवन मनोचा, चन्द्रिका पाल, धनंजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुन्नी पाल ओम प्रकाश साहू, रितेश साहू, नीतेश तिवारी, विनीत यादव, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। 

राहुल गांधी का ये शायराना अंदाज देख कर आप भी रह जायेगे हैरान….

जानिए भगवान श्रीकृष्ण के साथ और किसकी मूर्ति लगवाएंगे अखिलेश यादव……..

 इस कार्यक्रम में पार्षद प्रत्याशीगण रईस अहमद, विभूति शुक्ला, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू, लक्ष्मी नरायण यादव, मनोज कुमार सिंह, जितेन्द्र यादव, सुरेश चैहान चरनजीत गांधी, अनीता पाल, हिमांशु तिवारी, अब्दुल्लाह सिद्दीकी, अरविन्द कुमार यादव, शारिक सलमान भी उपस्थित रहे। 

अखिलेश यादव ने बताया गुजरात में बीजेपी की हार के लिए क्या करेंगा असर……