Breaking News

समाजवादी पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी में एक और सचिव नामित किया

Samajwadi-Party 1लखनऊ, समाजवादी पार्टी  ने राज्य कार्यकारिणी में एक और सचिव  नामित किया है। यह निर्णय समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया है। समाजवादी पार्टी  ने राज्य कार्यकारिणी में ओ पी निरंजन को सचिव के पद पर नामित किया है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज  बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओपी निरंजन को कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है। उन्होने बताया कि इससे सपा संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। ओपी निरंजन ने सचिव पद की जिम्मेदारी दिये जाने पर समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *