Breaking News

सांसद को गाली देने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

ठाणे,  मुंबई से सटे पालघर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेन्द्र गावित को भायंदर इलाके में सुबह टहलने के समय कथित रूप से उन्हें गाली देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह जब श्री गावित जागर्स पार्क में टहल रहे थे तब दो समूह के बीच कहासुनी हो गयी।

मामले को सुलझाने के लिए श्री गावित जब वहां पहुंचे तब कुछ लोगों ने उन्हें गाली दी जिसके बाद मौखिक विवाद हुआ। आरोपियोें के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143ए147ए 149 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ठाणे की ग्रामीण पुलिस मामले की जांच कर रही है।