Breaking News

स्कूलों के आस पास ,जंक फूड की बिक्री पर, लग सकता है प्रतिबंध

नयी दिल्ली, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बच्चों के बढ़ते मोटापे की समस्या पर गठित एक विशेषज्ञ समिति ने स्कूलों में तथा इनके आस पास के क्षेत्रों में जंक फूड एवं फास्ट फूड की ब्रिकी और उपलब्धता पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

पतंजलि आयुर्वेद का कारोबार हुआ, दस हजार करोड़ से ज्यादा- बाबा रामदेव

मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति ने यह रिपोर्ट केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को सौंप दी है। इस समिति का गठन मंत्रालय ने बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या और इसमें जंक फूड एवं फास्ट की भूमिका की जांच और इनसे बचने के उपाय सुझाने के लिए किया था।

बाबा रामदेव ने किये कई बड़े एलान, पढें- कौन होगा पतंजलि का उत्तराधिकारी

समिति ने कहा कि जंक फूड की परिभाषा तय की जानी चाहिए और इसके दायरे में आने वाले समस्त खाद्य पदार्थों को स्कूलों की कैंटीनों में प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इसके अलावा स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में ऐसे भोज्य पदार्थों की ब्रिकी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूलों की कैंटीनों को ब्रिकी योग्य भोज्य पदार्थों की सूची दी जानी चाहिए।