Breaking News

स्त्री ने कमाए अब तक इतने करोंड़ रूपयें….

मुंबई , बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली हॉरर फिल्म स्त्री 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 31 अगस्त को प्रदर्शित हुयी थी।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 20 करोड़ के बजट में बनायी गयी थी।फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में करीब 61 करोड़ रूपये का शानदार व्यापार किया था। फिल्म स्त्री बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। स्त्री अब तक 101 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

स्त्री इस साल की नवीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया है। इस वर्ष प्रदर्शित 100 करोड़ कमाने वाली अन्य फिल्मों में पद्मावतए सोनू के टीटू के स्वीटीए रेडए बागी.2ए राजीए रेस.3 एसंजू और गोल्ड शामिल है राजकुमार और श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर कर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की जानकारी देते हुए दर्शकों का धन्यवाद किया है! ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म स्त्री ने अब तक 101ण्43 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।