Breaking News

आतंकवादी हमले में हुई 11 सैनिकों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली, लेक चाड में हुए एक हमले में चाड के करीब 11 सैनिक मारे गए। बोको हराम के जिहादियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।स्थानीय अधिकारियों ने ‘एएफपी से कहा, ” तीन अधिकारियों सहित चाड सेना के 11 सैनिक मारे गए और अन्य छह सैनिक घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि चाड के बलों ने ”बोको हराम के 26 सदस्यों को मौत के घाट उतारा दिया।’ उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में बोको हराम के उग्रवादी एक दशक से विद्रोह कर रहे हैं, लेकिन यह संघर्ष अब लेक चाड तक पहुंच गया है। 2018 से बोको हराम ने चाड में कम से कम नौ हमले किए हैं।