Breaking News

सहारनपुर में 15 और मिले कोरोना पाॅजिटिव

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 15 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 418 हो गयी है।

मंडलायुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 418 हो गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक 350 मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि 68 का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कस्बा रामपुर मनिहारान में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। परिवार के बाहर से आए एक अन्य सदस्य के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए हैं। मंडी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। ये सभी जिला प्रथकवास में पहले से ही भर्ती थे। चंद्रनगर स्थित जैन मंदिर वाली गली निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। उसने एक निजी पैथोलाजी में अपनी जांच कराई थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी एस सोढी ने बताया कि मंडी क्षेत्र का 70 वर्षीय एक व्यक्ति जो रिटायर्ड इंजीनियर है, उसकी कल रात देहरादून के एक अस्पताल मे कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले ही देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।