Breaking News

भाजपा सरकार के 16 महीनों में सर्वाधिक पीड़ित और अपमानित हुआ है ये वर्ग-समाजवादी पार्टी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भाजपा सरकार के 16 महीनों में एक वर्ग सर्वाधिक पीड़ित शोषित और अपमानित हुआ है। उन्होने कहा कि इस पर राजभवन की चुप्पी हैरत में डालती है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित विधेयक पर लगी संसद की मुहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि देवरिया में महिला संरक्षण गृह में यौनाचार की घटना बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। इसके आपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती है। छोटी-छोटी कार्यवाही और जांच के नाटक से इतने बड़े अपराध पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। इस पर राजभवन की चुप्पी हैरत में डालती है। महामहिम राज्यपाल महोदय लगातार अपराध स्थिति में सुधार की बात करते रहे हैं लेकिन राज्य सरकार उनको हल्के में ले रही है। देवरिया की घटना बिहार के मुजफ्फरपुर से भयानक है।

पढे़गा युवा-लडे़गा युवा, फिर अगर बचेगा तो नौकरी करेगा युवा…?

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के 16 महीनों में यदि कोई सर्वाधिक पीड़ित शोषित और अपमानित हुआ है तो वह प्रदेश की महिलाएं तथा बच्चियां है। उनकी इज्जत और सम्मान राज्य में सुरक्षित नहीं। बलात्कार, लूट, हत्या और अपहरण की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं‘‘ का दावा खोखला साबित हो चुका है। जहां बच्चियां लाजवश आत्महत्या कर रही हों और स्कूल कालेज पढ़ने नहीं जा पा रही हों वहां सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा न दे पाना अक्षम्य अपराध है।

देवरिया सेक्स रैकेट मामले में सरकार आयी हरकत में,देखिए किन पर गिरी गाज

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देवरिया जैसे जघन्य काण्ड के बाद भी मुख्यमंत्री  का प्रदेश में कानून का राज बताना सच से पलायन है। उनकी घटना की जांच कराने की घोषणा सिर्फ दिखावे की नौटंकी है। कितने शर्म की बात है कि जिले का डी.एम. नारी संरक्षण गृह में जाकर जांच करने में अपने को असहाय पाता है। इससे लगता है कि शासन सत्ता से उन पर दबाव रहा होगा। सूरज डूबते ही लड़कियों को बड़ी गाडियों में बिठाकर सफेद अय्याशों के साथ भेज दिया जाता था। उन्हें मुंह खोलने पर मार देने की धमकी दी जाती थी। दर्जनों लड़कियां अभी भी लापता हैं।

मठ, मंदिर और आश्रम के जरिये, यूपी मे लोकसभा जीतने की कोशिश मे बीजेपी?

उन्होने कहा कि देवरिया जनपद का जिला एवं पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्य पालन में घोर लापरवाह साबित हुआ है। विभाग के बड़े अफसरों के संज्ञान में था कि उक्त नारी संरक्षण गृह अवैध रूप से चल रहा है पर उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। कागजों में महीनों पहले बंद हो गया था नारी संरक्षण गृह पर बिहार की तरह देवरिया में बच्चियों के शरीर के साथ हैवानियत का खुला खेल चलता रहा। वैसे भाजपा राज का यह घिनौना चरित्र है जो उजागर हुआ है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी यह दुखद जानकारी, शूटिंग छोड़ लौट रहे भारत

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने अपराध नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो क्रमशः यूपी डायल 100 तथा 1090 की व्यवस्था की थी उसे भाजपा ने बदले की भावना से बर्बाद कर दिया। उत्तर प्रदेश को बदनाम करने और विकास कार्यों को रोकने में ही भाजपा सरकार अपनी सारी शक्ति खर्च करती रही है। उसने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। केवल भाषण और बयान ही उनकी उपलब्धि है। उनकी दूसरी उपलब्धि भ्रष्टाचार और यौनाचार की घटनाओं में वृद्धि है। भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

राज्यसभा में उप सभापति के चुनाव में कड़ी टक्कर, देखिए कौन कितने पानी में…..

यूपी के शेल्टर होम की बच्ची ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता था देह व्यापार

समाजवादी पार्टी को लेकर मुलायम सिंह का बड़ा बयान….

यूपी में भी बिहार की तरह शेल्टर होम में देह व्यापार का भंडाफोड़….

9 अगस्त को मोदी सरकार के खिलाफ, दलितों व किसानों के विरोध प्रदर्शन में, पूर्व सैनिक भी उतरे

यूपी में योगी सरकार ने किया IAS और PCS के बंपर ट्रांसफर,देखें पूरी लिस्ट

विकास के मुद्दे पर अखिलेश यादव का बड़ा सवाल -बताओ राजेन्द्र चौधरी बड़े या प्रधानमंत्री मोदी?

अखिलेश यादव ने कहा, जो पत्रकार हमें ये बता देगा तो हम उसे देंगे 11 लाख का इनाम 

मुलायम सिंह, और अखिलेश यादव ने किया जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण और कि ये अहम घोषणा…

अमर सिंह को मिला सपा के बड़े नेता का साथ, बनाएगें नई पार्टी…..

मायावती ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल…..