Breaking News

2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में, यह खेल भी शामिल

लंदन,  इंग्लैंड के बर्मिंघम में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने का फैसला किया गया है।
इससे पहले वर्ष 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था लेकिन उस वक्त पुरुषों की टीम ने इसमें हिस्सा लिया था और दक्षिण अफ्रीका ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। क्रिकेट को लॉस एंजेलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करने के प्रयास भी चल रहे हैं।

इन सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले मिला बड़ा तोहफा…..

अब जानवर की कोख से पैदा होगा इंसान…

वर्ष 1998 में कुआलालम्पुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट 50 ओवर के प्रारुप में कराया गया था लेकिन बर्मिंघम में इसे ट्वंटी.20 के रुप में कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक चलेंगे। इस दौरान क्रिकेट के सभी मैच एजबस्टन में कराए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन ने कहाकि आज का दिन ऐतिहासिक है और हम क्रिकेट का एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वागत करते हैं। वर्ष 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में कुआलालम्पुर में खेले गए आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट में रिकी पोटिंगए जैक्स कैलिस और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी भी शामिल थे।

गणित के इस सवाल को, क्या आप कर सकते हैं हल..?

इस मशहूर टीवी शो में नजर आएंगे पीएम मोदी…

उन्होंने कहाए श्हमें मानते हैं कि महिला क्रिकेट को विश्व भर में बढावा देने के लिए राष्ट्रमंडल खेल एक बेहतरीन साधन है। हम इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ ;आईसीसीद्ध को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस खेल को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल कराने के लिए काफी मेहनत की है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहाकि आईसीसी इस फैसले का स्वागत करती है। हमें उम्मीद है कि यह निर्णय महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम साबित होगा। यह वाकई महिला क्रिकेट और क्रिकेट समुदाय के लिए ऐतिहासिक दिन है।

साहनी ने कहाए श्राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ट्वंटी.20 प्रारुप सबसे उपयुक्त है। सभी खिलाड़ी जो इन खेलों में शामिल होंगे उनके लिए यह एक अच्छा अनुभव होगा। महिला क्रिकेट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और हम राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल में शामिल करने के लिए धन्यवाद देते हैं।

एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान,जानें पूरा विवरण…

अब पुराने 1000 के नोट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

इस बार बिग बॉस 13 में कंटेस्‍टेंट बन कर आएंगे ये सितारें….

पोस्ट ऑफिस में निकली बंपर वैकंसी….

द कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव के फैन्स के लिए बुरी खबर….

आखिर गोविंदा को क्यों करनी पड़ी दूसरी शादी….

पानी पीने के बाद खाली बोतल फेंके नहीं, इनको दें, मिलेंगे पांच रुपये….