Breaking News

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में , आठ लोगों की मौत, 22 घायल

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में टाटा मैजिक वाहन सवार पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। इसके अलावा कार में शामिल दो महिलाओं समेत चार लोग भी घायल हो गए। कार सवार घायलों को मेरठ रेफर किया गया जबकि टाटा मैजिक सवार घायलों को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

मोदी सरकार बेच रही है सबसे सस्ता एसी…..

घर के दरवाजे पर चढ़ रहा था ये विशालकाय जानवर, लोग के उड़ गये होश…

पुलिस अधीक्षक ;देहात  विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरूष है। सभी मृतक देवबंद इलाके में मेघराजपुर के रहने वाले है। मृतकों में अजय कुमार की पत्नी वर्षीय गीता एकोसराम की वर्षीय पत्नी राधिका , सुशील की वर्षीय पत्नी जगरोशनी,मांगेराम की पत्नी वर्षीय मूर्ति ,धर्मपाल की वर्षीय पत्नी श्रीमती रमेशो और वर्षीय अश्वनी कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि पांच महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन घायलों की मृत्यु जिला सहारनपुर में उपचार के दौरान हुई।

इन तीन लोगों ने किया इस जानवर के साथ सामूहिक बलात्कार

बाघों के हमले से दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर की मौत…

देवबंद के पुलिस उपाधीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि मेघराजपुर के लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी टाटा मैजिक वाहन से पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर जिले में मंसूरपुर इलाके के दिनकपुर एक तेरहवीं में भाग लेने जा रहे थे। देवबंद में फ्लाइओवर से जैसे ही टाटा मैजिक सहारनपुर.मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार से कार का टायर फट गया और बेकाबू होकर कार टाटा मैजिक से भिड़ गई। टाटा मैजिक वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे की रेलिंग से टकराकर पलट गया।

मोदी सरकार बेच रही सस्‍ता सोना, कल तक खरीदने का है मौका

गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है इतने लाख का मुआवजा….

जिससे उसमें सवार लोगों के सिर सीधे जोर से सड़क से टकराए। उसी कारण पांच महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं समेत चारो लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मेघराजपुर के जिन लोगों की मौत हुई है और जो घायल हुए वे सभी एक ही खानदान के है। हादसे के कारण गांव में शोक पसरा है।

इस जानवर के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, ये है कीमत

इन कपड़ो को पहनकर नहीं कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार…

यूपी में ये छोटी सी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला निकला करोड़पति…