Breaking News

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला

 लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को किसानों, गरीबों से चिढ़ है। गन्ना किसान बहुत बदहाली में जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं। जनपदों में किसानों का 50 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना खेत में खड़ा है। पर्चियां न मिलने के कारण किसान परेशान हैं। गन्ना खेतों में खड़ा है। किसानों का गन्ना चीनी मिलें नहीं ले रही हैं। ऐसे में उनके पास अपना गन्ना खेत में जलाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

सपा एमएलसी के पिता का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

चुनाव आयोग द्वारा यूपी में उपचुनाव का ऐलान, जानिए पूरा विवरण….

 भाजपा नेताओं और चीनी मिलों के अधिकारियों की मिली भगत से ओवरवेट के नाम पर किसानों की पर्चियां रोक दी जाती रही हैं। घटतौली की शिकायतें आम रही हैं। चीनी मिलों द्वारा अपने घाटे के नाम पर किसानों का शोषण किया जाता है। गन्ना किसान को न तो निर्धारित मूल्य मिल पा रहा है और नहीं उसका समय से भुगतान हो रहा है। कुछ चीनी मिलों ने 10.34 प्रतिशत ही भुगतान किया हैं इतना कम भुगतान करने वाली मिलांें पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। भाजपा सरकार को इस सबकी जरा भी चिंता नहीं है।

चुनाव आयोग ने पेश की नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, जानिये कितनी भरोसेमंद ?

हिंदुस्तान की न्यायिक व्यवस्था खतरे में, मोदी सरकार अपने लोगों को लाना चाहती है- कांग्रेस

अधिकांश चीनी मिलों द्वारा जनवरी 2018 से किसानों को गन्ना आपूर्ति का भुगतान नहीं हो रहा है। खुद सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में किसानों का गन्ना मूल्य 9,429.19 करोड़ रूपए बकाया है। समाजवादी सरकार में गन्ना किसानों को जो सुविधाएं और लाभ मिले थे भाजपा सरकार में उनकी पूरी तरह उपेक्षा हो रही है। पिछले बकाया पर जो ब्याज मिलना था उससे भी गन्ना किसान वंचित हैं। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री जी ने बड़े जोर शोर से दावा किया था कि 14 दिन में भुगतान न होने की स्थिति में ब्याज देय होगा। और यह नियम भी है। ब्याज की कौन कहे उनकी मूल धनराशि अभी तक नहीं मिल पायी है।

मुख्यमंत्री योगी का दलित के घर भोजन और रोटियां मंत्री स्वाति सिंह के हाथों की ?

मायावती ने कहा, मुआवजे से घरों में खुशियां लौटाई जा सकती हैं क्या…?

सरकार द्वारा शीरा नीति घोषित न होने से शीरा किसी भी मूल्य पर कोई खरीदने को तैयार नहीं हैं जबकि समाजवादी सरकार में षीरा 430 रूपए कुंतल बिकता था। चीनी मिल मालिक केवल अपना स्वार्थ देखते हैं उन्हें किसानों के हितों की चिंता नहीं है।   गन्ना किसान भाजपा सरकार द्वारा उनके हितों की अनदेखी करने से आक्रोशित हैं। इस सरकार में उन्हें खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की किल्लत भी उठानी पड़ रही है। यह स्थिति असह्य होती जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ यह सरासर अन्याय है।

लालू यादव से मिलने के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

कुशीनगर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, की ये अहम अपील…..

आशाराम-दयाराम के चक्कर में फसे सीएम योगी-अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव मे गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह का अहम बयान

छोटे मकान के मालिकों के लिये बड़ी खुशखबरी…?

बीजेपी मे बड़े टकराव को टालने के लिये, भूपेंद्र यादव को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी ?

 भर्ती घोटाले पर आजम खां बोले-अब तो दो ही लोग ईमानदार रह गए …?

देश में ये 24 विश्वविद्यालय हैं फर्जी, इनमे से आठ हैं उत्तरप्रदेश मे

कांग्रेस ने जारी किया आसाराम संग PM मोदी का ये वीडियो