Breaking News

अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा सरकारी खर्च पर संघ-भाजपा की फौज नियुक्त करने का किया पर्दाफाश

  लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा सरकारी खर्च पर संघ-भाजपा की फौज नियुक्त करने की साजिश का  पर्दाफाश किया है। उन्होने इसे राजकोष का यह निर्लज्ज दुरूपयोग बताया है।

राम भक्तों ने राम मंदिर का निर्माण किया शुरू….

शेल्टर होम सेक्स कांड में मंत्री ने दिया इस्तीफा….

अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित और संरक्षित करने का खेल भाजपा सरकार में शुरू हो गया है। यह उसकी साजिश का हिस्सा है जो प्रशासनिक क्षेत्र में भी संघ स्वयंसेवको की भर्ती करती है। एक सुनियोजित योजना के तहत राज्य सरकार  लोक कल्याण मित्र के पदों पर समायोजित करना है जिनका काम भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा, पर वस्तुतः ये भाजपा-संघ की चुनावी मशीनरी के अंग होंगे।

आज जेएनयू का दीक्षांत समारोह, जानिये छात्र संघ क्यों कर रहा विरोध ? कुलपति पर कितने संगीन आरोप ?

आज से ताजमहल का दीदार हुआ महंगा…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोक कल्याण मित्रों को ब्लाक स्तर पर 25 हजार और भत्तों आदि में 5 हजार रूपए कुल 30 हजार रूपए और राज्य स्तर पर 35 हजार के साथ 5 हजार रूपए अतिरिक्त भत्तों के मद में यानी 40 हजार रूपए मिलेंगे। राजकोष का यह निर्लज्ज दुरूपयोग है। लोक कल्याण मित्रों के नाम पर भाजपा सरकार जो खेल खेलने जा रही है वह लोकोपयोगी न होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का उपहास है। संघ-भाजपा की यह फौज सरकारी खर्च पर तैयार की जा रही है।

मुलायम सिंह यादव हुए दुखी, कहा खो दिया एक बहुत अच्छा मित्र…..

अखिलेश यादव इस तरह देगें द्रविड़ नेता को श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि   सच तो यह है कि भाजपा सरकार जनता में पूर्णतया अलोकप्रिय हो चुकी है। मुख्यमंत्री जी की प्रशासनिक अक्षमता के कई नमूने लोग देख चुके हैं। 16 महीनों के अपने कार्यकाल में वे जनहित की अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सके हैं। अब तक केवल समाजवादी सरकार और समाजवादी नेतृत्व पर झूठे आरोप लगाकर ही वे सुर्खियों में बने हुए हैं। जनता को उन्हें यह जवाब देना ही होगा कि अपने कार्यकाल में उनका कौन काम गिनाने लायक हैं?

मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव ने पूछा, कौन है इसका जिम्मेदार…

सपा नेता रामगोविंद चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानिए क्यों…

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अजीब बात है कि विकास की थोथी बातें करने वाले मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगियों के पास सिर्फ आरोप प्रत्यारोप की प्रतियोगिता करना ही एक काम रह गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट है। अपराधियों की पौबारह है। देवरिया का यौनाचार काण्ड भाजपा राज के लिए कलंक है। महिलाएं बच्चियों दिन-रात कभी भी सुरक्षित नहीं। बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि लेफ्ट, राईट, सेंटर सब तरफ सिर्फ रेप ही रेप की खबरें हैं, यह क्या हो रहा है? उत्तर प्रदेश की बदनामी तो अब विदेशों तक में हो गई है। कई विदेशी खिलाड़ियों ने तो लखनऊ आने से ही मना कर दिया है। यह स्थिति भाजपा के लिए शर्मनाक है। अब तो इस सबका जवाब लेने के लिए जनता समय का इंतजार कर रही है।

मायावती ने की आरक्षण को लेकर ये बड़ी मांग…

इस राज्य में BJP को लगा बड़ा झटका, नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

रामगोपाल यादव ने आरक्षण को लेकर जताई ये आशंका,दिया अहम बयान

सीएम योगी को लेकर ये क्या बोल गये मुलायम सिंह यादव…..

भाजपा सरकार के 16 महीनों में सर्वाधिक पीड़ित और अपमानित हुआ है ये वर्ग-समाजवादी पार्टी

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित विधेयक पर लगी संसद की मुहर

पढे़गा युवा-लडे़गा युवा, फिर अगर बचेगा तो नौकरी करेगा युवा…?

देवरिया सेक्स रैकेट मामले में सरकार आयी हरकत में,देखिए किन पर गिरी गाज

मठ, मंदिर और आश्रम के जरिये, यूपी मे लोकसभा जीतने की कोशिश मे बीजेपी?

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी यह दुखद जानकारी, शूटिंग छोड़ लौट रहे भारत

राज्यसभा में उप सभापति के चुनाव में कड़ी टक्कर, देखिए कौन कितने पानी में…..

यूपी के शेल्टर होम की बच्ची ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता था देह व्यापार